उत्तराखंड होली व रमजान को लेकर हरिद्वार पुलिस सतर्क: एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने अधिकारियों के साथ की शांति व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी,,,,
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आगामी होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों के साथ एक विस्तृत गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि होली और रमजान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए नियमित गश्त एवं फ्लैग मार्च किया जाए।
एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीजे, हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मस्जिदों, मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। शांति समिति की बैठकों के माध्यम से दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बनाए रखा जाएगा।
एसएसपी हरिद्वार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहारों को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं।


More Stories
देश दुनिया- 1 अप्रैल 2026 से देशभर में अनिवार्य होगा E20 और RON 95 पेट्रोल आदेश जारी – पेट्रोलियम मंत्रालय,,,,,,
उत्तराखंड फर्जी हाईस्कूल परीक्षा प्रकरण का खुलासा, स्कूल हैंड मास्टर गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता निकला कोचिंग संचालक,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से विशेष मुलाकात करके इन महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा,,,,,