हरिद्वार आत्महत्या करने गंगनहर पहुंची महिला की कांस्टेबल ने अपनी सूझबूझ से बचाई जान, किया परिजनों के सुपुर्द,,,,,,

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास करने जा रही एक महिला की जान कांस्टेबल संजय रावत की सतर्कता से बच गई। महिला बहादराबाद के पास गंगनहर में कूदने के इरादे से पहुंची थी, लेकिन संदिग्ध हालत में वहां खड़ी देखकर कांस्टेबल ने तुरंत उसे रोक लिया और बातचीत कर उसकी समस्या को समझने की कोशिश की।
संवेदनशीलता और सतर्कता से बची एक जान
जानकारी के मुताबिक, महिला गंभीर मानसिक तनाव में थी और आत्महत्या का मन बना चुकी थी। लेकिन कांस्टेबल संजय रावत ने अपनी सूझबूझ और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे शांत कराया और उसकी स्थिति को समझते हुए उसके परिजनों को मौके पर बुलाया।
परिजनों को सौंपा, दी समझाइश
महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए कांस्टेबल ने परिजनों से बातचीत कर उसे उनके हवाले कर दिया और समझाया कि जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं।
पुलिस की तत्परता से टला हादसा
कांस्टेबल संजय रावत की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक अनहोनी टल गई। पुलिस ने महिला और उसके परिवार को काउंसलिंग देने की बात भी कही है, ताकि आगे इस तरह की घटना न हो।

More Stories
उत्तराखंड “जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वार” अभियान के तहत श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “मुख्य सेवक की चौपाल” मे धामी ने सुनी जन समस्याएं,,,
उत्तराखंड नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने जीओ व एसओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक मे जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर,,,,
उत्तराखंड में जल्द फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश के कई जिलों में बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,