मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर को दी पुष्प श्रद्धांजलि,,,,,
abpindianews, देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी श्रीमती सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।


More Stories
ऋषिकेश को ₹36 करोड़ की सौगात,मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि रजत जयंती पार्कों’ का लोकार्पण और बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ,,,,,,
उत्तराखंड में ग्रीन ट्रांसपोर्ट,मुख्यमंत्री धामी ने 59 नई BS-6 बसों को दिखाई हरी झंडी, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी मजबूती,,,,,
देवभूमि परिवार पोर्टल का महा-अभियान,अब हर परिवार की होगी अपनी डिजिटल पहचान, धामी सरकार का बड़ा तोहफा,,,,,