उत्तराखंड हथियारबंद बदमाशों का आतंक, रुड़की के बाद धर्मनगरी हरिद्वार में हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दिया लूट की वारदात को अंजाम,,,,,,
हरिद्वार: हरिद्वार में हथियारबंद बदमाशों के एक घर में घुसकर लूट करने से सनसनी मच गई। देर रात बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से एक व्यापारी के घर में घुसे बदमाशों को देखकर घर में मौजूद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया तो बदमाश बुजुर्ग महिला के गले से चैन छीन कर फरार हो गए।
घटना मायापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के देवपुरा की है। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। परिवार के लोगों ने बताया कि बदमाशों के पास हथियार थे और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से आए थे।

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना हो गई। है। क्षेत्र में सभी चौराहों पर और एग्जिट प्वाइंट पर सर्चिंग की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि दो दिन पहले रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में भी चार हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

More Stories
अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पीड़ित परिवार को 5लाखरु सहायता राशि देने की घोषणा की,,,,,,,
धामी सरकार के 5 साल बेमिसाल,सीएम ने पेश किया कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- ‘उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प’,,,,
उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र,13 बेटियां भी शामिल,,,,,