October 17, 2026

“मौसम अलर्ट” भारी बारिश के चलते मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों की छुट्टियो के दिए आदेश,,,,,

“मौसम अलर्ट” भारी बारिश के चलते मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों की छुट्टियो के दिए आदेश,,,,,

 

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 25.07.2023 को अपराहन 1.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26.07. 2023 की उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्मा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के कम में जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत दिनांक 26.07.2023 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।

You may have missed

Share