उत्तराखंड में जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत, मां की हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती,,,,,,
ABPINDIANEWS, टिहरी- उत्तराखंड के टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं, उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत अजबीर सिंह (38) और उनकी पत्नी रेखा (28) ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी।
सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अजबीर की शनिवार रात को घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रेखा को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। रेखा की एम्स में रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अजबीर की माता दीपा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है।


More Stories
अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पीड़ितों को बंधाया ढांढस, पीड़ित परिवार को 5लाखरु सहायता राशि देने की घोषणा की,,,,,,,
धामी सरकार के 5 साल बेमिसाल,सीएम ने पेश किया कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- ‘उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हमारा संकल्प’,,,,
उत्तराखंड को मिले 36 नए नायब तहसीलदार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र,13 बेटियां भी शामिल,,,,,