“उत्तराखंड मौसम अलर्ट” मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट किया जारी,,,,,,
ABPINDIANEWS,देहरादून- प्रदेश में देहरादून समेत दस जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है।
अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार
देहरादून में तीन डिग्री गिरा तापमान
तीन दिन बाद दून में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या दोगुनी कर दी।
अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या दोगुनी कर दी।


More Stories
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिली 100 एमबीबीएस सीटों की सौगात, सत्र 2027-28 से शुरू होगी पढ़ाई,,,,,,
देवभूमि में बड़ा प्रशासनिक कदम, उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा-पान मसाले पर एक साल के लिए पूर्ण प्रतिबंध,,,,,,
हल्द्वानी में यूट्यूबर नीतू बिष्ट के ‘मां काली’ रूप पर बवाल, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप, करणी सेना ने की कानूनी कार्रवाई की मांग,,,,,,