उत्तराखंड में यहाँ अनियंत्रित स्विफ्ट कार से हुआ बुजुर्ग का एक्सीडेंट, अस्पताल मे बुजुर्ग की हुई मौत, गाड़ी मे लिखा था पुलिस……
देहरादून: उत्तराखंड में आए दिन वाहनों की तेज रफ्तार के कारण कई लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं। कल देर शाम करीब 7:15 बजे ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा नौका शराब की दुकान से महज 50 कदम आगे दूधली डोईवाला बायपास रोड पर हुआ। यहां एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने बुजुर्ग दुकानदार को बुरी तरह टक्कर मारते हुए रोड का डिवाइड तोड़कर कार सुसवा नदी में डाल दी। हादसे में बुजुर्ग की दोनों टांगे बुरी तरह टूट गई और उनके सिर में भी गहरी चोट आई थीं।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को किसी तरह सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2:30 बजे बुजुर्ग ने अपने प्राण अस्पताल में त्याग दिए। इससे परिजनों में जहां एक और ऐसी बेकाबू वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ गुस्सा है।
वहीं पूरा परिवार बुजुर्ग की अचानक हादसे में मौत होने के कारण गमगीन है।उनके भतीजे ने मौके पर बताया कि टिहरी नंबर की यह स्विफ्ट कार जिस पर पीछे से पुलिस लिखा हुआ है, उसमें दो युवक सवार थे जो शराब के नशे में धुत थे।
उन्होंने बताया कि रात में पुलिस ने एक युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा। देखने वाली बात यह भी है कि दोनों युवक बड़ी ही चालाकी से कार से सारे कागज भी उठा कर ले गए। यह कार अभी भी त्यागी गार्डन के पास सुसवा नदी किनारे पर मौजूद है।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,