उत्तराखंड में अब सीएम कार्यालय तक भी पहुंचा डेंगू का डंक, विश्वास डोभाल को हुआ डेंगू, दून अस्पताल मे भर्ती……
देहरादून: प्रदेश मे डेंगू का लगातार कहर बढ़ रहा है ऐसे मे सीएम के निर्देश पर प्रदेश भर मे इसको लेकर अधिकारी सजग है लेकिन फिर भी मामले बढ़ रहें है अब सीएम कार्यालय मे भी डेंगू की दस्तक हुई है सीएम के करीबी विश्वास डोभाल डेंगू से पीड़ित होकर दून अस्पताल मे भर्ती है ऐसे मे उनका इलाज किया जा रहा है।
वही जनपद में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी सोनिका द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही जिला स्तरीय टीम एवं मजिस्ट्रेट को जनपद अवस्थित चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज नगर मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने दून मेडिकल कॉलेज अवस्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए उपस्थित चिकित्सकों/प्रभारियों, कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत नगर में मजिस्ट्रेट ने दून मेडिकल कॉलेज एवं आरोग्यधाम चिकित्सालय में डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया।
इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश चौहान ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर सीएचसी सहसपुर, जनकल्याण पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सकों कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिक्षित ने प्रेमसुख अस्पताल तथा सूर्या अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


More Stories
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के विरोध में विभाग ने आज और कल दो दिवसीय का किया कार्य बहिष्कार,,,,,
उत्तराखंड धर्मनगरी हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 60 से अधिक अवैध दुकानें व निर्माणो पर चला पीला पंजा,,,,
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,