October 27, 2026

“उत्तराखंड – अपडेट” बागेश्वर में शाम के वक्त डोली धरती, 2.8 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत, किसी नुकसान की खबर नहीं,,,

“उत्तराखंड – अपडेट” बागेश्वर में शाम के वक्त डोली धरती, 2.8 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत, किसी नुकसान की खबर नहीं,,,

​बागेश्वर। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद बागेश्वर में मंगलवार शाम भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई है। शाम के समय अचानक धरती डोलने से स्थानीय निवासियों में कुछ पलों के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि तीव्रता कम होने के चलते राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

​राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप मंगलवार शाम 6 बजकर 19 मिनट 25 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 30.075° उत्तरी अक्षांश और 79.908° पूर्वी देशांतर पर जमीन से केवल 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जमीन के कम गहराई पर केंद्र होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में झटके साफ महसूस किए गए।

​जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, लेकिन फिलहाल कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है तथा ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों से लगातार स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

​प्रशासन ने आम जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

You may have missed

Share