मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के इन जिलों मे आज भारी बारिश का अलर्ट…..
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, यूएसनगर और नैनीताल जिलों में बुधवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर आ सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. – बिक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है। देहरादून समेत चार जिलों में तेज बारिश हो सकती है । प्रदेश में तापमान भी घटने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून में कई इलाकों में धूप खिली तो कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 33.3 दर्ज किया गया।


More Stories
उत्तराखंड बजट में विकास, किसान और बुनियादी ढांचे पर जोर, धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड विधानसभा में प्रस्तुत किया ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट ,,,
“उत्तराखंड – अपडेट” बागेश्वर में शाम के वक्त डोली धरती, 2.8 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत, किसी नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भराड़ीसैंण में आज से अंतिम विधानसभा सत्र, सदन में 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, बाहर विपक्ष व यूकेडी का संग्राम: गैरसैंण सत्र के पहले दिन चढ़ा सियासी पारा,,,