उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं…..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की विश्व में जो छवि बनी है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है।
उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा,विश्वास के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत हुई है। उनके नेतृत्व में इन वर्षों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अच्छा नेतृत्व कैसे सही मार्गदर्शन कर देश को व्यवस्थित ढंग से चला सकता है, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी इसके उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोविड महामारी में टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। अन्य देशों को भी वैक्सीन दी गई। देश में सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। देश में कोई भूखा न सोए, इसके लिए निश्शुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की जा रही है।
उनके नेतृत्व में ऐसे कई काम हुए जो पहले असंभव लगते थे। जम्मू-कश्मीर को धारा 370 से आजादी मिली। करोड़ों देशवासियों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री ने देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।


More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,