उत्तराखंड हरिद्वार प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच चल रहा है ‘चोर-सिपाही’ का खेल, प्रशासन द्वारा हटाए जाने के बाद उनके जाते ही फिर यथावत सजीं दुकानें,,,

हरिद्वार। कुंभ मेले के सफल और सुगम आयोजन के मद्देनजर प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर साबित हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट और एनएचएआई (NHAI) व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चंडी चौक और आसपास के मार्गों से अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही देर बाद सड़कें और फुटपाथ दोबारा दुकानों और ठेलियों से पट गए।

स्थिति यह है कि कुंभ बजट से बने फुटपाथों और स्लीपर बसों के ठहराव वाले स्थानों पर भी अवैध कब्जे हो चुके हैं। चर्चा है कि क्षेत्रों में सक्रिय अवैध ठेकेदार प्रति दुकान मोटी रकम वसूलकर सड़कें घिरवा रहे हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, उनकी वीडियोग्राफी कराई गई है; दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सीधे प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार नगर आयुक्त ने पिंक वेंडिंग जोन का स्थलीय निरीक्षण कर वेंडरों की समस्याएं सुन समाधान का दिया आश्वासन,,,
उत्तराखंड विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार, विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित,,,
“महिला क्रिकेट” वैष्णवी शर्मा की कातिलाना गेंदबाजी (5 विकेट) और शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी की बदौलत भारत ने दर्ज की एकतरफा जीत,,,