बाल संप्रेक्षण गृह केस (नाबालिक दुष्कर्म मामला) में बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए दो महिला कर्मचारियों को तत्काल किया सस्पेंड,,,,

हल्द्वानी : बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने के मामले का बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संज्ञान लिया है।
कैबिनेट मंत्री ने दोनों आरोपी महिला कर्मचारियों को आरोपों के आधार पर तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए है। रेखा आर्य ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


बाल विकास मंत्री ने आरोपी कर्मचारी दीपा आर्या, अनुसेवक, जिला शरणालय एंव प्रवेशालय और गंगा महिला कल्याण एवं पुर्नवास केन्द्र, होमगार्ड विभाग के माध्यम से तैनात को तत्काल प्रभाव से तत्कालिक प्रभाव से निलंबित किया है। इसके साथ ही प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच के लिए दो सदस्य समिति का गठन किया गया है।


हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग को बाहर ले जाकर दुष्कर्म करवाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,