August 9, 2026

उत्तराखंड एनजीटी सख्त, देवप्रयाग में भागीरथी नदी में देवप्रयाग नगर परिषद द्वारा सीवेज छोड़े जाने पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने मांगी रिपोर्ट,,,

उत्तराखंड एनजीटी सख्त, देवप्रयाग में भागीरथी नदी में देवप्रयाग नगर परिषद द्वारा सीवेज छोड़े जाने पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने मांगी रिपोर्ट,,,

देहरादून: राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) की प्रधान पीठ ने देवप्रयाग में भागीरथी नदी में कथित तौर पर सीवेज छोड़े जाने के मामले पर गंभीर चिंता जताई है। न्यायाधिकरण ने टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों से निकलने वाले अनट्रीटेड (अनुपचारित) मल और अपशिष्ट को सीधे भागीरथी नदी में बहाए जाने के आरोपों पर देवप्रयाग नगर परिषद से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

🟢 बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहित ने दायर की जनहित याचिका

​यह आदेश एनजीटी ने बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहित प्रियांक कर्नाटक द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याचिका के अनुसार, देवप्रयाग एक अत्यंत पवित्र संगम स्थल है, जहां भागीरथी और अलकनंदा नदियों के मिलने से मां गंगा का उद्गम होता है।

​याचिका में मुख्य रूप से यह मुद्दा उठाया गया कि:

  • ​ओकरनंद पब्लिक स्कूल के नीचे और देवप्रयाग संगम के पास तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं।
  • ​इन शौचालयों और आसपास के क्षेत्रों की नालियों से निकलने वाला गंदा पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे भागीरथी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

🔴 एनजीटी द्वारा बनाए गए प्रतिवादी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए NGT ने पर्यावरण मानदंडों के अनुपालन से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले में निम्नलिखित को प्रतिवादी बनाया है और सभी को नोटिस जारी किए हैं:

  • ​टिहरी गढ़वाल के जिला मजिस्ट्रेट
  • ​उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव
  • ​उत्तराखंड के पर्यावरण सचिव
  • ​देवप्रयाग नगर पालिका परिषद (मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से)

​याचिकाकर्ता को निर्देश दिया गया है कि वह सभी प्रतिवादियों को नोटिस तामील कराए और अगली सुनवाई से कम से कम एक सप्ताह पूर्व तामील का हलफनामा दाखिल करे। इसके साथ ही, देवप्रयाग नगर परिषद को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वह भागीरथी में अनुपचारित सीवेज के निर्वहन पर एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर, 2026 को होगी।

🟢 देवप्रयाग से जुड़े प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

​भौगोलिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से देवप्रयाग से जुड़े प्रमुख नेता और जिम्मेदार अधिकारी इस प्रकार हैं:

  • नगर पालिका परिषद अध्यक्ष: ममता देवी (जनवरी 2025 के निकाय चुनावों में निर्विरोध विजयी और फरवरी 2025 में शपथ ली)
  • क्षेत्रीय विधायक: विनोद कंडारी (भारतीय जनता पार्टी)
  • लोकसभा सांसद (पौड़ी गढ़वाल सीट): अनिल बलूनी (भारतीय जनता पार्टी)
  • जिला मजिस्ट्रेट (टिहरी गढ़वाल): नितिका खंडेलवाल

You may have missed

Share