हरिद्वार ज्वालापुर रामलीला के 120वें वार्षिकोत्सव में ‘कोप भवन’ और ‘राम वनवास’ का हुआ भावपूर्ण मंचन, दर्शकों की आंखें हुईं नम,,,,

हरिद्वार। श्री रामलीला समिति (पंजीकृत), मोहल्ला लक्कड़हारान, ज्वालापुर के 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में ‘कोप भवन’ एवं ‘श्री राम वनवास’ की मार्मिक लीला का भव्य मंचन किया गया। रंगमंच पर कलाकारों के सजीव और भावपूर्ण अभिनय ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं भ्राता लक्ष्मण की विधि-विधान से आरती उतारकर एवं आशीर्वाद प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भागवताचार्य पंडित संदीप आत्रेय, नगर निगम हरिद्वार की पार्षद श्रीमती तन्मयी शिवम श्रोत्रिय, पार्षद प्रतिनिधि शिवम श्रोत्रिय, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश लाल पाहवा, मुकेश शर्मा, प्रत्युष आत्रेय एवं अर्पित चाकलान उपस्थित रहे।
अतिथियों ने समिति के गौरवशाली 120 वर्षों के इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि ज्वालापुर की यह ऐतिहासिक रामलीला नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और मर्यादा के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। मंचन के दौरान माता कैकेयी का कोप भवन जाना, राजा दशरथ से वरदान मांगना तथा भगवान श्री राम का सहर्ष 14 वर्षों के वनवास को स्वीकार कर प्रस्थान करने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।

समारोह में समिति के संरक्षक राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, अनिल सिखौला, अध्यक्ष नितिन अधिकारी, मंत्री प्रदीप पत्थरवाले, निर्देशक दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक उदित वशिष्ठ एवं स्वागत मंत्री सत्यम अधिकारी ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
इस पावन अवसर पर प्रवीण खेड़ेवाले, नितिन खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, शशांक सिखौला,नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, पारुल चक्रपाणि, विशाल अधिकारी, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला एवं विश्वम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
“देश – दनिया” नेपाल में प्राकृतिक आपदा, बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़, 45 मकान और 6 पुल बहे, बिहार में भी बढ़ा खतरा,,,
उत्तर भारत में तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे को जोड़कर बनेगा नया कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर होगा आसान, आगरा से 4 और जयपुर से लगेंगे सिर्फ 6 घंटे,,,
उत्तराखंड के हरिद्वार में आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, विधानसभा सत्र की तारीख और स्थान पर हो सकता है फैसला, विकास प्रस्तावों पर लगेगी मुहर,,,