November 27, 2026

हरिद्वार मांस बिक्री और सप्लाई पर प्रतिबंध के फैसले का हरिद्वार की जनता ने किया स्वागत, मेयर किरण जैसल, एमएनए और पार्षदों का जताया आभार,,,

हरिद्वार मांस बिक्री और सप्लाई पर प्रतिबंध के फैसले का हरिद्वार की जनता ने किया स्वागत, मेयर किरण जैसल, एमएनए नंदन कुमार और पार्षदों का जताया आभार,,,

​हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में मांस की बिक्री और ऑनलाइन सप्लाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के ऐतिहासिक निर्णय का स्थानीय नागरिकों ने पुरजोर स्वागत किया है। इस जनहितैषी फैसले को लेकर शहरवासियों में हर्ष का माहौल है और आम जनता ने महापौर (मेयर) किरण जैसल, मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) नंदन कुमार तथा समस्त नगर निगम पार्षदों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

​गलियों में अवैध दुकानों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े से त्रस्त थे नागरिक

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से शहर की विभिन्न गलियों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह मांस की दुकानें खुलने से आम जनता, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तीर्थनगरी की मर्यादा प्रभावित होने के साथ-साथ गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया था।

​ज्वालापुर रेल चौकी, श्री राम चौक के पीछे शाम ढलते ही देर रात तक लगता था शराबियों का जमावड़ा

नागरिकों ने विशेष रूप से ज्वालापुर क्षेत्र की समस्या को उजागर करते हुए बताया कि रेल चौकी के पास श्री राम चौक के पीछे कई अवैध मांसाहारी दुकानें संचालित हो रही थीं। शाम ढलते ही इन दुकानों के आसपास शराबियों और असामाजिक तत्वों की भारी भीड़ जमा हो जाती थी, जिससे सड़क पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस अराजकता के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों का इन रास्तों से निकलना तक मुश्किल हो गया था।

​जनता ने की सख्त अनुपालन की मांग

नए नियमों के तहत ज्वालापुर के इन क्षेत्रों को भी प्रतिबंध के दायरे में लाए जाने और उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना व दुकान सील करने के प्रावधान से क्षेत्रवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है। नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से इस उपविधि को धरातल पर सख्ती से लागू करने की अपील की है, ताकि तीर्थनगरी की स्वच्छता, शांति और पवित्रता बनी रहे।

You may have missed

Share