November 27, 2026

उत्तराखंड देहरादून में आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर,,,

उत्तराखंड देहरादून में आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर,,,

​देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई कई प्रमुख घोषणाओं के प्रस्तावों को औपचारिक मंजूरी मिल सकती है।

​सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में ‘बैणी-भुली योजना’ के तहत स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के किसानों और आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिलों के विलंबित भुगतान पर लगने वाले सरचार्ज को माफ करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया जा सकता है।

Share