उत्तराखंड दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत,,,,
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में आज हुआ यहां दर्दनाक हादसा। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक पिता-पुत्र कनालीछीना के सतगढ़ गांव जा रहे थे। जबकि तीसरा युवक धारचूला का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।
हादसे की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान हरीश कापड़ी (52) पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी, शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी और रोहित बोनाल निवासी धारचूला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

More Stories
उत्तराखंड चारधाम यात्रा प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान पर लोकजीत सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान,,,
उत्तराखंड के हरिद्वार में GST का डाटा एंट्री ऑपरेटर 20000 की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार,,,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बनभूलपुरा मे रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर जमीन से हटेगा अवैध अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने विस्थापन और पुनर्वास के प्रोसेस पर की सुनवाई,,,,