उत्तराखंड दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत,,,,
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में आज हुआ यहां दर्दनाक हादसा। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक पिता-पुत्र कनालीछीना के सतगढ़ गांव जा रहे थे। जबकि तीसरा युवक धारचूला का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला।
हादसे की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान हरीश कापड़ी (52) पुत्र स्व केदारदत्त कापड़ी, शुभम कापड़ी (29) पुत्र हरीश कापड़ी और रोहित बोनाल निवासी धारचूला के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

More Stories
उत्तराखंड 14 अक्टूबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, 15 से बदलेगा पूरे प्रदेश का मौसम,,,
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,