उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश, फसलों, मवेशियों और परिसंपत्तियों क्षति का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को दे मुआवजा- मदन कौशिक

देहरादून। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने नौ अक्टूबर को राज्य में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का त्वरित आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावितों तक समय पर राहत सहायता पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मानकों के अनुसार मिलेगा मुआवजा
मंत्री मदन कौशिक ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में हुए नुकसान का वास्तविक और निष्पक्ष आकलन किया जाए। इसके उपरांत निर्धारित मानकों के अनुसार पात्र प्रभावितों को मुआवजा और आवश्यक आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारियों को स्थलीय सर्वेक्षण के निर्देश

मंत्री के निर्देशों के क्रम में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण करने को कहा गया है। इसके तहत फसलों, पशुधन, आवासीय भवनों तथा अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का विस्तृत विवरण संकलित कर नियमानुसार राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
उत्तराखंड 14 अक्टूबर तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, 15 से बदलेगा पूरे प्रदेश का मौसम,,,
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,