उत्तराखंड मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का किया गया सेवा विस्तार , आदेश जारी,,,,,,

देहरादून : राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार मिल गया है। यह पहले तय मन जा रहा था। उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो रहा था।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। उनके कार्यकाल को एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि वरिष्ठ IAS राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।


राधा रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ये दंपत्ति उत्तराखंड के पहले ऐसे नौकरशाह दंपत्ति हैं जिन्हें पुलिस और प्रशासन के सबसे बड़े ओहदे की कमान संभालने का मौका मिला है।

More Stories
“देश – दनिया” नेपाल में प्राकृतिक आपदा, बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़, 45 मकान और 6 पुल बहे, बिहार में भी बढ़ा खतरा,,,
उत्तर भारत में तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे को जोड़कर बनेगा नया कॉरिडोर, हरिद्वार-ऋषिकेश का सफर होगा आसान, आगरा से 4 और जयपुर से लगेंगे सिर्फ 6 घंटे,,,
उत्तराखंड के हरिद्वार में आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, विधानसभा सत्र की तारीख और स्थान पर हो सकता है फैसला, विकास प्रस्तावों पर लगेगी मुहर,,,