उत्तराखंड राज भवन में आज से 3 दिवसीय बसंतोत्सव का हुआ आगाज, रंग बिरंगे फूलों से सजा राजभवन,,,,

देहरादून – राजभवन में शुक्रवार से तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आगाज हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वसंतोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि मैं लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम देखकर उत्साहित हूं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि मैं सभी लोगों से वसंतोत्सव में आने और राज्य भर के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न प्रकार के स्टालों का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड का सबसे बड़ा त्योहार है। मैं लोगों का प्रकृति के प्रति प्रेम देखकर उत्साहित हूं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि यहां के फूल पूरी दुनिया से अलग हैं। मैं सभी को यहां आने के लिए आमंत्रित करता हूं। आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां आकर पुष्प-प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें।
गुरुवार को तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2024 के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों का राज्यपाल ने फ्लैग ऑफ किया था। वसंतोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार के लिए फूलों से सुसज्जित दो वाहन पूरे देहरादून शहर में इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार कर पुष्प-प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी दी थी।

More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,