उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तैयारी जोरों पर बॉलीवुड सितारे भी करेंगे उत्तराखंड प्रीमियर लीग में शिरकत,,,,,
देहरादून : क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (CAU) जून के पहले सप्ताह में उत्तराखंड प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस वर्ष से उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन आइपीएल की तर्ज पर किया जाएगा। लीग के आयोजक फ्रेंचाइजी का चयन करेंगे। उसके बाद फ्रेंचाइजी प्रदेश के खिलाड़ियों की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल करेंगे। लीग में सिर्फ उत्तराखंड के ही खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएयू ने 17 वर्ष की अनुभवी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एसएस पार्क से करार किया है। सीएयू और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एसएस पार्क के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं।
सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन आइपीएल की तर्ज पर होगा। जिसमें फ्रेंचाइजी बोली लगाकर खिलाड़ियों का चयन कर टीमें बनाएंगी। विजेता व उप विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फ्रेंचाइजी अभी तय नहीं हुई हैं। कई बड़े ग्रुप एसोसिएशन के संपर्क में हैं।

More Stories
उत्तराखंड बिजली चोरी केस में 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में आज UCC, नौकरी और नई नीतियों पर होंगे कई फैसले,,,,
उत्तराखंड धर्मनागरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आधी रात को मचाया आग ने तांडव, सिलेंडर मे हुए धमाके से आसपास के लोगों में हुई दहशत,,,,