October 12, 2026

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तैयारी जोरों पर बॉलीवुड सितारे भी करेंगे उत्तराखंड प्रीमियर लीग में शिरकत,,,,,

 

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की तैयारी जोरों पर बॉलीवुड सितारे भी करेंगे उत्तराखंड प्रीमियर लीग में शिरकत,,,,,

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड ने उत्तराखंड प्रीमियर लीग के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएयू ने 17 वर्ष की अनुभवी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एसएस पार्क से करार किया है। सीएयू और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एसएस पार्क के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं।

सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन आइपीएल की तर्ज पर होगा। जिसमें फ्रेंचाइजी बोली लगाकर खिलाड़ियों का चयन कर टीमें बनाएंगी। विजेता व उप विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फ्रेंचाइजी अभी तय नहीं हुई हैं। कई बड़े ग्रुप एसोसिएशन के संपर्क में हैं।

You may have missed

Share