उत्तराखंड गढ़वाल सीट पर अनिल बलूनी को मिल रहा है लोगों समर्थन, बलूनी बौले विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर,,,,,

पौड़ी: गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को लोगों को खूब समर्थन मिल रहा है। बलूनी लगातार रोड-शो और जनसंवाद के जरिए जहां अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। वहीं, देशभर के लिए भी अपनी सभाओं से संदेश दे रहे हैं। आज उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा के बल्ली बाजार में कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में “अबकी बार 400 पार” के संकल्प को दोहराया गया। साथ में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, चुनाव सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी समेत स्थानीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी जी ने यमकेश्वर विधानसभा के हनुमन्ती, मटियाली और डाडामंडी में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान करने का निवेदन किया।
स्थानीय व्यापारी, नागरिक और पार्टी कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ मोदी मोदी के नारों के साथ उत्साहवर्धन किया। जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। यह देश का पहला चुनाव हैं जिसके परिणाम जनता स्पष्ट रूप से जानती है। इस दौरान कोटद्वार जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा समेत स्थानीय पदाधिकारीगण प्रतिभाग कर रहे हैं।


More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,