UK Board Result 2024 आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ऐसे देखे अपना रिजल्ट,,,,,,

रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को सुबह साढ़े 11 बजे रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा।
खास है इस वर्ष का रिजल्ट
इस बार यूके बोर्ड का रिजल्ट खास है, क्योंकि बोर्ड के इतिहास में रिजल्ट इस साल पहली बार एक माह पहले अप्रैल में घोषित किया जा रहा है। अन्य सालों में रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। इससे एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।
इन वेबसाइट्स पर जारी होंगे नतीजे
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
इस साल जल्दी जारी किया जा रहा है रिजल्ट
इस साल उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे पिछली साल की तुलना में जल्दी जारी किए जा रहे हैं। इस बार रिजल्ट अप्रैल महीने में ही आ रहा है जबकि पिछली बार 25 मई को परिणाम घोषित हुए थे।
11.30 बजे जारी होगा रिजल्ट
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिषद सभागार में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बोर्ड सभापति महावीर सिंह बिष्ट परीक्षाफल घोषित करेंगे। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं और 16 मार्च को संपन्न हुईं।
The post UK Board Result 2024 आज जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट, ऐसे देखे अपना रिजल्ट,,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2026 तक का इनका राजनीतिक सफर- गौरव चक्रपाणी
उत्तराखंड BHEL रानीपुर सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बना चुके है विधायक आदेश चौहान, आइए जानते है 2012 से 2022 तक का इनका राजनीतिक सफर,,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी केस में पहली बार मीडिया के सामने आए दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य, 4085 पन्नों की चैट दिखाकर उठाए जांच पर सवाल,,,