उत्तराखंड गोविंदगढ़ में 15 झोपड़ियों में लगी आग का धामी ने लिया संज्ञान जिलाधिकारी को दिए यथासंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश,,,,,

देहरादून: देहरादून के गोविंदगढ़ में स्थित बस्ती में 15 झोपड़ियों में आग लगने से नुकसान होने के मामले का मुख्यमंत्री धामी ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून को पीड़ितों की यथासंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज मौके पर 40 राशन के बैग भेजे जा रहे हैं। साथ ही जो भी अन्य सहायता अपेक्षित होगी जिला प्रशासन के स्तर से की जायेगी।
देहरादून के गोविंदगढ़ में एक प्लाट में बनी कई झोपड़ियों में सोमवार को आग लग गयी थी, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। इनमें 15 झोपड़ियां पूरी तरह से जल गई थी।
इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस घटना के पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाए। तत्क्रम में जिलाधिकारी की ओर से गोविंदगढ़ में प्रभावित लोगों को 40 पैकेट राशन के भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पीड़ितों की हर संभव मदद जिला प्रशासन के स्तर से की जाएगी।
The post उत्तराखंड गोविंदगढ़ में 15 झोपड़ियों में लगी आग का धामी ने लिया संज्ञान जिलाधिकारी को दिए यथासंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश,,,,, appeared first on ABP India News.

More Stories
उत्तराखंड हल्द्वानी का ऐतिहासिक एमबी डिग्री कॉलेज, संघर्षों से शुरू होकर आज बना प्रदेश का सबसे बड़ा राजकीय संस्थान,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क, पर्यटन और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए दी करोड़ों की वित्तीय स्वीकृतियां,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी ऊर्जा निगम में कार्यों के चलते 30 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती,ऊर्जा निगम की जनता से अपील,,,