उत्तराखंड में सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का एम्स ने मेडिकल बुलेटिन किया जारी, डॉक्टरों ने दिए यह अपडेट,,,,,,
ऋषकेश : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी श्रीमती सावित्री देवी (उम्र 80 वर्ष) को मंगलवार को एम्स, ऋषिकेश अस्पताल में परिजनों द्वारा रुटीन चैकअप के लिए लाया गया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए स्पेशल (जिरियाट्रिक वार्ड) में विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी धर की देखरेख में श्रीमती सावित्री देवी की स्वास्थ्य सम्बंधित प्रारम्भिक जांचे की गई।
एम्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में उनकी प्रारम्भिक जांच में उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। जिसके उपरांत उन्हें अन्य जरुरी रुटीन परीक्षण के लिए भर्ती किया गया है।
जहां उनकी विभिन्न जांचें व आवश्यक उपचार चल रहा है। संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती सावित्री देवी जी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी नियमित समय पर स्वास्थ्य जांच कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,