उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
देहरादून। प्रदेश को नशामुक्त और नागरिकों को स्वस्थ बनाने की दिशा में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और निकोटीन युक्त सभी उत्पादों के निर्माण, भंडारण (स्टॉक), वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से दूर रखना और मुख कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से जनस्वास्थ्य की रक्षा करना है। सरकार ने खाद्य संरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन को आदेश का कड़ाई से पालन कराने तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि युवा पीढ़ी का उत्तम स्वास्थ्य ही सशक्त और समृद्ध उत्तराखंड की मजबूत नींव है।

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,