हरिद्वार- अतिथि देवो भव:, यह कहावत कुंभनगरी में उलटी साबित हो रही है। सप्तऋषि क्षेत्र के देवगंगा फैमिली रेस्टोरेंट शुक्रवार देर रात मामूली विवाद के बाद गाजियाबाद (यूपी ) के दो यात्रियों पर कातिलाना हमला किया। शुक्र है कि दोनों यात्री जान बचाकर भाग खड़े हुए, वरना उनकी जान भी जा सकती थी। कातिलाना हमले में एक युवक के सिर पर गहरा घाव होने के चलते 14 टांकें आए हैं। हरकत में आई शहर कोतवाली पुलिस ने बिना वक्त गंवाएं आरोपी रेस्टोरेंट स्वामी समेत अन्य हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।यह हुआ था वाक्या
गाजियाबाद के गुरुनानक पुरा मोदी नगर निवासी हितेश कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद अपने दोस्त अंकित के होटल वेदान्तम में ठहरे थे। शुक्रवार देर रात वे देवगंगा फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। जहां पर खाने के ऑर्डर को लेकर रेस्टोरेंट स्वामी दीपक गुप्ता से मामूली कहासुनी हो गई।
विवाद से बौखलाएं रेस्टोरेंट स्वामी ने अपने कर्मचारी नितेश, सचिन के साथ मिलकर यात्रियों पर हमला बोल दिया। उन्हें सरिये, लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा। रेस्टोरेंट स्वामी ने उन्हें जान से मार देने की नीयत से सरिये से सिर पर वार किए। सिर पर चोट लगने से लहुलूहान होने पर भी हितेश को पीटते रहे। जैसे तैसे दोनों दोस्तों ने भागकर जान बचानी चाही लेकिन आरोपी काफी दूर तक उनके पीछे दौड़ते रहे। दोनों युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया, जहां हितेश के सिर में गहरा घाव होने के चलते 14 टांकें आए हैं।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गयाहै, जल्द ही आरोपी रेस्टोरेंट स्वामी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
More Stories
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप,,,
उत्तराखंड धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को दी मंजूरी, गो-पालन योजना का विस्तार और लामाचौड़ में हाईकोर्ट परिसर का रास्ता साफ,,,
उत्तराखंड हल्द्वानी के बेलबाबा में नैनीताल हाईकोर्ट की प्रस्तावित बेंच के निर्णय से तराई-भाबर के विकास और नए आर्थिक कॉरिडोर को भी मिलेगी नई पहचान,,,,