उत्तराखंड मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी,,,,
देहरादून- प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। देहरादून चमोली व नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं तेज वर्षा संभव है।
प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
साथ ही देहरादून, चमोली व नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं तेज वर्षा संभव है। इन तीन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत व टिहरी जनपद में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम गति अथवा गरज के साथ वर्षा हो सकती है।
बादलों के बीच गर्मी व उमस ने किया बेहाल
गुरुवार को शहर के रायपुर, सहस्रधारा, हरिद्वार बाईपास, जाखन, एफआरआइ क्षेत्र में दोपहर दो से चार बजे के बीच रुक-रुककर तेज वर्षा हुई। इस दौरान करनपुर क्षेत्र में 40.मिमी, झाझरा में 38.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल रहा, बादलों के बीच गर्मी व उमस ने बेहाल किया। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात को अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई। देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में पूर्वाह्न व अपराह्न को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।
दून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 32.4 व 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार व आसपास के मैदानी इलाकों में दोपहर को तेज बौछारें पड़ी और कुछ देर बाद धूप खिलने से उमस में इजाफा हो गया।
भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। देहरादून, चमोली, नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।


More Stories
उत्तराखंड बजट में विकास, किसान और बुनियादी ढांचे पर जोर, धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड विधानसभा में प्रस्तुत किया ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट ,,,
“उत्तराखंड – अपडेट” बागेश्वर में शाम के वक्त डोली धरती, 2.8 तीव्रता के भूकंप से लोगों में दहशत, किसी नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भराड़ीसैंण में आज से अंतिम विधानसभा सत्र, सदन में 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, बाहर विपक्ष व यूकेडी का संग्राम: गैरसैंण सत्र के पहले दिन चढ़ा सियासी पारा,,,