उत्तराखंड में चारधाम श्रद्धालुओ को फिर कराना होगा पंजीकरण, ऋषिकेश से केदारनाथ तक 11 जगहों पर बने रजिस्ट्रेशन काउंटर,,,,,,
देहरादून- चारधाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण शुरू जानिए कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई जगहों पर पंजीकरण सेवा शुरू की है। चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है। इस खबर में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है।
इसके अंतर्गत हरिद्वार, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप व गुरुद्वारा, बड़कोट, हीना, गौचर, पांडुकेश्वर, सोनप्रयाग में पंजीकरण किया जाएगा।
इसके अलावा जानकीचट्टी, गंगोत्री, केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के दर्शन टोकन वितरण काउंटर में भी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण सेवा आरंभ कराई जा रही है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


More Stories
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचक खत्म होते ही शुरू हुई डाक कांवड़ की धूम, प्रशासन के लिए अगले चार दिन सबसे बड़ी परीक्षा,,,
उत्तराखंड में यहां लोगों को 15 अगस्त को अंधेरे से मिलेगी आजादी, चीन सीमा से 35 किमी दूर उत्तराखंड के इन गांवों में पहली बार जलेगी बिजली,,,