उत्तराखंड आई. एस. बी. टी. के पास मिला बस कंडक्टर का शव, हत्या की आशंका, जांच शुरू,,,,,,,

ऋषिकेश- उत्तराखंड में अराधों की बाढ़ सी आग गई है। एक के बाद एक लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों देहरादून ISBT में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ था। ऋिषिकेश में शराब माफिया ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया था। अब ऋिषिकेश ISBT में बस कंडक्टर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश ISBT परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के सिर पर घाव हैं। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। शव मिलने की खबर की हड़कंप मच गया। वहीं, घटनास्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई।
मृतक परिचालक भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल का रहने वाला था। मृतक परिचालक बस मालिक का पार्टनर भी था। कोतवाल आरएस खोलिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भी ऋषिकेश ISBT में एक बस चालक की अचानक मौत हो गई थी। इसके अलावा ISBT में नशाखोरी की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। लेकिन, इस पर पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है। पत्रकार से मारपीट मामले के बाद इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस एक बार फिर सवालों घरे में आ गई है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,