उत्तराखंड टिहरी में गाय चराने जंगल गए पिता और पुत्र की ततैयो के काटने से हुई मौत,,,,,

टिहरी- टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड के ग्रामसभा तुनेटा में ततैया काटने से पिता पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक दिन पहले सुंदरलाल ग्राम तुनेटा निवासी अपने आठ साल के बेटे अभिषेक के साथ गाय चराने जंगल गया था।
अचानक ततैया के झुंड ने हमला कर दिया। सुंदरलाल अपने बेटे को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गए, लेकिन उसके बावजूद ततैया लगातार बेटे और उनको डंक मारती रही। ग्रामीणों ने पिता पुत्र को उप जिला चिकित्सालय मसूरी लाया पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने बताया कि सुंदरलाल 47 वर्ष और उनके पुत्र अभिषेक 8 वर्ष की मौत ततैया के काटने से हुई है। उन्होंने सरकार और वन विभाग से पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,