उत्तराखंड हिमपात से गुलज़ार हो रहे है पर्यटन स्थल, पर्यटकों ने बर्फ से ढकी पहाड़ियों की सुंदरता का लिया आनंद,,,,,

देहरादून: हिमपात के बाद कुमाऊं के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसारदेवी, बिनसर, जागेश्वर और वृद्ध जागेश्वर पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।वसंत पंचमी के दूसरे दिन से ही बड़ी संख्या में सैलानी इन क्षेत्रों में पहुंचे और बर्फ से ढकी पहाड़ियों व जंगलों के बीच प्रकृति की सुंदरता का जमकर आनंद उठाया।
सुबह से ही पर्यटकों का इन स्थलों पर पहुंचना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक लगातार जारी रहा। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र पर्यटकों से भर गया।
बर्फबारी के बाद का नज़ारा पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बना रहा। कसारदेवी और बिनसर में सैलानी एक-दूसरे पर बर्फ फेंकते, तस्वीरें खिंचवाते और वीडियो बनाते नजर आए।
बच्चों से लेकर युवाओं और परिवारों तक में खासा उत्साह देखा गया। ठंडी हवा, सफेद चादर ओढ़े जंगल और पहाड़ों ने लोगों को लंबे समय तक यहां रुकने के लिए मजबूर कर दिया।
जागेश्वर और वृद्ध जागेश्वर में भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चहल-पहल बनी रही।
श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रकृति प्रेमी भी हिमपात के बाद बदले माहौल का आनंद लेते दिखे। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का सीधा असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है।
क्षेत्र के होटल और रिसार्ट तेजी से फुल होने लगे हैं। पर्यटन से जुड़े व्यावसायियों के चेहरे खिल उठे हैं।
होटल संचालकों और टैक्सी चालकों का कहना है कि हिमपात के बाद पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी संबल मिला है।
बर्फबारी के बाद पर्यटक पहुंचने लगे है। बुकिंग भी आ रही है। आने वाले दिनों में पर्यटन व्यवसाय को इससे लाभ मिलेगा।
– अरुण वर्मा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन
हिमपात के बाद पर्यटक आ रहे है। इस बार पर्यटन सीजन ठीक रहने की उम्मीद है। मौसम भी ठीक हो गया है।
– सुशील साह, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल

More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,