उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने खटीमा पहुंचकर सुनी आम जनता की समस्याएं ,सीएम का हुआ भव्य स्वागत,,,,
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने एक बार फिर अपने तय कार्यक्रम के अनुसार खटीमा के लोहियाहेड स्थित सीएम कैंप कार्यालय पहुचे। जहां मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से मुलाकात करी। मुख्यमंत्री के दीपावली पर्व के अवसर पर अपने गृह क्षेत्र पहुंचने के पर स्थानीय जनता द्वारा फूल मालाओं एवं कुमाऊनी व थरूवाटी नृत्य के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज पर्व की शुभकामनाएं दी।सीएम ने कैंप कार्यालय पहुंची आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।
साथ ही आमजन की समस्याओं के निवारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी किए।इसके उपरांत सीएम रात्रि विश्राम हेतु अपने निज आवास नगरा तराई रवाना हो गए।


More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,