उत्तराखंड में हुआ बड़ा हादसा अल्मोड़ा बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत काई घायल,एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना,,,,

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।
हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। मरने वालों की संख्या 25 से ज्यादा हो सकती है।
बस 42 सीटर थी। बस में 35 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिरे। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है। एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है, सल्ट पुलिस मौके पर पहुंच गई है, SDRF की टीम को भी रवाना किया है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में उफनती गंगा का जल चेतावनी स्तर पर, श्रीनगर और पशुलोक बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से प्रशासन और सिंचाई विभाग अलर्ट मोड़ पर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कांवड़ यात्रा में स्वच्छता व्यवस्था को मिली हाई-टेक सफाई की व्यवस्था, निगम द्वारा ड्रोन से की जा रही रियल-टाइम मॉनिटरिंग,,,
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक ऋण घोटाला, अल्मोड़ा शाखा में 2 करोड़ की मंजूरी के बाद 7 करोड़ का लोन जारी, 4 पूर्व अधिकारियों समेत 6 पर FIR,,,