उत्तराखंड के टिहरी के कांडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही है जांच,,,

कंडीसौड़ (टिहरी): थौलधार ब्लॉक के कांडा गांव में एक 34 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में एक पेड़ से लटका मिला। महिला की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार कांडा गांव निवासी प्यारे लाल की पत्नी सुमित्रा देवी (34) का शव 14 नवंबर को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतका का पति प्यारे लाल मसूरी में एक होटल में नौकरी करता है और वह 13 नवंबर को ही घर आया था। 14 नवंबर की अपराह्न गांव की एक महिला जब खेतों में गोबर डालने गई, तो उसने पेड़ से महिला का शव लटका देखा।

सूचना मिलने पर पति और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को बेहोश समझकर पेड़ से उतारकर घर ले आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More Stories
उत्तराखंड के 11 नगर निगम बदहाल, 86 प्रतिशत राजस्व सरकारी अनुदान पर निर्भर, 60 प्रतिशत पद खाली,,,
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ गोरीछाल और गलाती क्षेत्रों में जबरदस्त ओलावृष्टि, बढ़ी ठंड और फसलों को नुकसान की आशंका,,,
उत्तराखंड बदरीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद, धाम और औली में सीजन की पहली बर्फबारी मौसम हुआ सुहाना,,,