उत्तराखंड में अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें चलाएंगी महिलाएं, ऐसा रहेगा प्लान- रेखा आर्य

देहरादून- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अगले कुछ महीनों के बाद महिलाएं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें चलाती हुई नजर आएंगी। सरकार ने इसके लिए प्लान तैयार कर लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेख आर्य ने इसके लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में नई खुलने वाली और आवंटन के लिए शेष बची राशन की दुकानों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।
अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। इस प्रस्ताव को आगामी होने वाली कैबिनेट बैठक में लाने की तैयारी की जा रही है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में यह अहम कदम साबित हो सकता है।

More Stories
उत्तराखंड में राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग, सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को राष्ट्रपति ने दिया नया आयाम,,,,
उत्तराखंड़ देहरादून के प्रेमनगर में सड़क पर मिला अरुण कुमार उर्फ डी.के. का शव, एक संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड FRI देहरादून में 9 नवम्बर को होगा प्रदेश का रजत जयंती उत्सव का विशेष कार्यक्रम,धामी ने FRI मे कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण,,,