उत्तराखंड राजधानी देहरादून में किराए के कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से लाई गई थी नाबालिग लड़किया,,,,
देहरादून। राजधानी देहरादून की कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने के साथ ही एक नाबालिग लड़की को भी सकुशल रेस्क्यू किया है, जिसे बंधक बनाकर इस दलदल में धकेला जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक किराए के कमरे में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकाने पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य बाहर से युवतियों को बुलाकर यह अवैध धंधा चला रहे थे। इसी क्रम में दिल्ली से एक नाबालिग किशोरी को ‘मसूरी घुमाने’ का झांसा देकर देहरादून लाया गया था। यहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और जबरन देह व्यापार करने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने नाबालिग को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति और काउंसलिंग टीम के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम एवं पोक्सो/मानव तस्करी से जुड़ी धाराओं) में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में नेटवर्क के अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है।


More Stories
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा,,,,
उत्तराखंड उच्च हिमालय में भारी बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण पर अस्थायी रोक, पर्यटन व्यवसायियों ने जताया विरोध,,,
उत्तराखंड नवमी पर प्रदेश के सभी प्रखंडों में ‘नौ देवियों’ का सम्मान करेगी धामी सरकार, 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक में आएगा प्रस्ताव,,,