February 17, 2026

उत्तराखंड में घायलों ने बताई भयावह मंजर की दास्तान ,बर्फ का तूफान बहाकर ले गया सबकुछ,,,,,

उत्तराखंड में घायलों ने बताई भयावह मंजर की दास्तान ,बर्फ का तूफान बहाकर ले गया सबकुछ,,,,,

देहरादून: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में 54 मजदूर फंस गए थे। इसमें सात लोगों की जान चली गई।

उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा पर हुई हिमस्खलन की घटना ने सबको झकझोर दिया। यहां सीमा पर बीआरओ के 54 श्रमिक थे जो हिमस्खलन की चपेट में आए। इसमें से 54 को निकाला गया, जिसमें सात मृतक हैं। वहीं, एक की तलाश अब भी जारी है। घायलों को जोर्तिमठ सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जीवित बचे विजय पांडे ने कहा, हम कंटेनर में थे जब हिमस्खलन हुआ और यह कंटेनर को बहा ले गया। हमने खुद को बर्फ में पाया। हम में से नौ लोग कंटेनर में थे, उनमें से चार यहां भर्ती हैं।

घायल मनोज भंडारी ने बताया कि यह इतना अचानक हुआ कि हमें कुछ पता ही नहीं चला। हमारे सभी कंटेनर नष्ट हो गए, क्योंकि यह एक भारी तूफान था। एक घायल ने बताया कि जब तूफान आया तो हम लोडर लेकर भागे। बर्फ आगे से हटती जा रही थी। हम भागते जा रहे थे। तब सेना के जवान आए और हमें वहां से निकाला।

You may have missed

Share