“उत्तराखंड मौसम अपडेट” प्रदेश में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने इन जिलों में बताया बारिश का अनुमान,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में अगले सात दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर 8 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल के बीच उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और नैनीताल जैसे पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
कहां-कहां बन रहे हैं बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार,
-
4 से 7 अप्रैल तक अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
-
8 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, और पौड़ी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
-
10 अप्रैल को पिथौरागढ़ और कुछ अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मैदानी क्षेत्रों में रहेगी गर्मी बरकरार
हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जैसे मैदानी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 9 और 10 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
एक बार फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, खासतौर पर पर्वतीय इलाकों में गेहूं और अन्य रबी फसलों को फायदा होगा। वहीं, तापमान में गिरावट के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की ठंडक बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।

More Stories
उत्तराखंड में माल रोड मसूरी पर 54 गोल्फ कार्ट की तैयारी, हर 2 रिक्शे वालों के हवाले किया जायेगा 1 गोल्फ कार्ट,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर खटीमा के सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं हेतु एक करोड़ की लागत से निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण,,,,,
उत्तराखंड देहरादून में एसएसपी के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, सभी निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की हुई आकस्मिक चैकिंग,,,,