उत्तराखंड में यमुनोत्री के लिए हेली सेवा रद्द, चारधाम यात्रा के दौरान शुरू करने की थी तैयारी,,,,,
देहरादून: यूकाडा की यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार हेली सेवा शुरू करने की तैयारी थी। यमुनोत्री के पास बने हेलिपैड पर दो बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी किया गया।
केदारनाथ धाम की तर्ज पर यमुनोत्री हेली सेवा को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंजूरी नहीं दी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की थी। इसके लिए यमुनोत्री के पास ही हेलिपैड बनाया गया था।
यूकाडा की यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इस बार हेली सेवा शुरू करने की तैयारी थी। यमुनोत्री के पास बने हेलिपैड पर दो बार हेलिकॉप्टर की लैंडिंग का ट्रायल भी किया गया। यहां तक की हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। लेकिन सुरक्षा व अन्य तकनीकी कारणों के चलते डीजीसीए ने हेली सेवा के संचालन की अनुमति नहीं दी।
यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने बताया कि यमुनोत्री धाम में हेली सेवा संचालन के लिए सुरक्षा व तकनीकी कारणाें से डीजीसीए से अनुमति नहीं मिल पाई है। जिससे इस साल यहां हेली सेवा का संचालन शुरू नहीं हो पाएगा।
More Stories
उत्तराखंड दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्रियों दर्दनाक मौत कई घायल,,,,
उत्तराखंड जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने डीडीहाट एवं कनालीछीना ब्लॉकों के नामांकन केंद्रों का किया निरीक्षण,,,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश मे 60 साल के बुजुर्ग पर लगा आठ साल की बच्ची से रेप का आरोप, आरोपी गिरफ्तार में पुलिस कर रही है जांच,,,,