उत्तराखंड में अब अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने दी जानकारी,,,,,,
देहरादून: प्रदेश भर में मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं, तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है, तो कहीं गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम से तापमान में हल्की गिरावट आई है।
17 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। रविवार 18 मई से मौसम साफ रहेगा। लेकिन 19 मई के बाद से फिर प्रदेश भर में बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बारिश के दौरान नदी-नालों और गदेरों से दूर रहने की सलाह दी है।

More Stories
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2026, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड महाशिवरात्रि 2024, देश भर के शिवालयों में ‘बम बम भोले’ की गूंज, शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब, क्या है आज शुभ मुहूर्त और निशीथ काल,,,
उत्तराखंड भारी बारिश से देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित, प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलभराव और सतर्कता है मुख्य मुद्दा,,,,