उत्तराखंड राजधानी में इस बार गर्मी ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, देहरादून में पारा निकला 39 के पार,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में छह दिनों की जल्दी से मानसून प्रवेश करेगा।
भले ही उत्तराखंड में इस साल मई और जून में हुई बारिश और बर्फबारी ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन जब भी मौसम खुला है तो गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। इस साल प्रदेश में मानसून छह दिन की जल्दी से आने की संभावना है। लेकिन, मानसून आने से पहले मंगलवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए तो गर्म हवाओं ने भी खूब झुलसाया।
आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.1 डिग्री रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। रात के न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री के बढ़ोतरी के साथ 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते गर्म हवाओं ने रात को भी परेशान किया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,