उत्तराखंड 45 दिनो में 28 लाख श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन, बाबा केदारनाथ पहुंचे सबसे अधिक श्रद्धालु आंकड़ा लगभग 10 लाख पार,,,,,,

देहरादून: प्रतिदिन चारों धामों में 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो चुका है।
चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। 45 दिन की यात्रा में अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के अलावा हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। प्रतिदिन 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हुआ। मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम की यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है।
खराब मौसम भी श्रद्धालुओं की परीक्षा ले रहा हैं। इसके बावजूद आस्था के कदम थम नहीं रहे हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरर्बटपुर, विकासनगर में केंद्रों में ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या बढ़ रही है। एक दिन 28 हजार तक ऑफलाइन पंजीकरण हो रहे हैं।
चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार का कहना है कि चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 42 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से करीब 28 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं।
चारों धामो दर्शन करने वाले श्रद्धालु का आंकड़ा
केदारनाथ 10 लाख
बदरीनाथ 7.80 लाख
गंगोत्री। 4.53 लाख
यमुनोत्री 4.50 लाख
हेमकुंड साहिब 95,700

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,