उत्तराखंड केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के लिए गाइडलाइन जरी, खराब मौसम में अब नहीं भरी जाएगी उड़ान,,,,,

देहरादून: मंगलवार 17 जून से तय समय से केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान डीजीसीए हेलिकॉप्टर की एक-एक शटल पर पैनी नजर रखेगा। डीजीसीए ने हेली कंपनियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
15 जून को गौरी माई खर्क में हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद डीजीसीए ने दो दिन के लिए केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा को बंद कर दिया था। अब 17 जून से पुन: तय समय पर हेली सेवा शुरू हो जाएगी। साथ ही हेलिकॉप्टर की एक-एक शटल पर डीजीसीए पैनी नजर रखेगा। डीजीसीए ने जारी आदेश में कहा कि केदारनाथ के लिए सभी हेलिकॉप्टर की उड़ान डीजीसीए ओसी-2-2023 के तहत होगी।
साथ ही मौसम की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्री मानसून सीजन में मौसम की खराब आशंका को देखते हुए उड़ान नहीं भरी जाएगी। इधर केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि तय समय से हेलिकाप्टर की उड़ान शुरू होगी

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,