उत्तराखंड खराब मौसम में चार्टर्ड हेली सेवा के उड़ान पर हैरिटेज एविएशन से मांगा जवाब, ऑपरेशन विंग ने नहीं दी थी उड़ान की परमिशन,,,,,

देहरादून: यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि चार्टर्ड हेलिकॉप्टर के लिए अनुमति ली गई थी। लेकिन मौसम खराब होने सुरक्षा के लिहाज से ऑपरेशन विंग ने उड़ान के लिए इनकार किया था। इस मामले में हैरिटेज एविएशन से जवाब मांगा गया है।
सहस्त्रधारा हेलिपोर्ट से केदारनाथ धाम के लिए खराब मौसम में चार्टर्ड हेली सेवा की उड़ान पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हैरिटेज एविएशन से जवाब तलब किया है। बीते सोमवार को हैरिटेज एविएशन ने सहस्त्रधारा हेलिपोर्ट से केदारनाथ धाम के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए डीजीसीए, यूकाडा से अनुमति ली थी। लेकिन मौसम खराब होने से यूकाडा के ऑपरेशन विंग ने पायलट को उड़ान भरने के लिए मना किया था।
इसके बावजूद चार्टर्ड हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम पहुंच गया। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि चार्टर्ड हेलिकॉप्टर के लिए अनुमति ली गई थी। लेकिन मौसम खराब होने सुरक्षा के लिहाज से ऑपरेशन विंग ने उड़ान के लिए इनकार किया था। इस मामले में हैरिटेज एविएशन से जवाब मांगा गया है।
उधर, कांग्रेस ने बरसात के मौसम में हेलिकॉप्टर सेवा पर प्रतिबंध होने के बाद चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की अनुमति पर सवाल उठाए। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सवाल किया कि यूकाडा व डीजीसीए ने किस आधार पर उड़ान की अनुमति दी। मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने रोक के बाद भी केदारनाथ में हेलिकॉप्टर उड़ान मामले की जांच की मांग की है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,