उत्तराखंड आपदाओं से आस्था बेअसर, चार धामों पर 84 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा निकला 40 लाख पार,,,,
देहरादून: 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद यात्रा की रफ्तार थमीं रही। खराब मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारधाम यात्रा संचालित रही।
चारधाम यात्रा को 84 दिन पूरे हो गए हैं। इस अवधि में चारोंधाम व हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार हो चुका है। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ धाम में 14.13 लाख ने दर्शन किए।
30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद यात्रा की रफ्तार थमीं रही। खराब मौसम की चुनौतियों के बाद भी चारधाम यात्रा संचालित रही। 84 दिन की यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम व हेमकुंड साहिब में 40.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 13 जुलाई को चारधाम में प्रतिदिन दर्शन करने वालों की संख्या में आठ हजार से अधिक थी। जो अब 30 हजार तक पहुंच गई है।
धाम दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ 14,13,109
बदरीनाथ 11,84,962
गंगोत्री 6,57,204
यमुनोत्री 5,77,335
हेमकुंड साहिब 2,18,077
More Stories
उत्तराखंड एसपी जीआरपी के नेतृत्व में लगातार GRP द्वारा असामाजिक तत्वो की धड़पकड़ हेतु चलाया जा रहा है संघन अभियान,,,,
उत्तराखंड एसपी जीआरपी के नेतृत्व में लगातार GRP द्वारा असामाजिक तत्वो की धड़कन हेतु चलाया जा रहा है संघन अभियान,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप मे धूम धाम से मनाया,,,